Advertisement

कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका,महिला विधायक BJP में शामिल …

देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही कांग्रेस को एक से बड़े एक झटके लगे हैं। कांग्रेस को सबसे ज्यादा झटके मध्यप्रदेश में लगे हैं। लोकसभा चुनाव के शुरू होने से लेकर अब तक प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेता और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा हैं।

Advertisement

इसी कड़ी में एक बार फिर से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। यह झटका कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस की वर्तमान विधायक ने भाजपा का दामन थाम लिया है।दरअसल, बिना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

निर्मला स्प्रे ने राहतगढ़ में सीएम मोहन यादव के सामने भाजपा की सदस्यता ली है। विधायक निर्मला स्प्रे का अचानक कांग्रेस का दामन थामने से पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। बता दें कि, पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस के बड़े नेताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें