आज का राशिफल (8 मई 2024 )

By AV News

मेष: सुबह-सुबह की महत्वपूर्ण सिद्धि के बाद दिलभर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। शुभांक-३-५-७

वृषभ:  परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग से आपकी निकटता बढ़ेगी। व्यावसायिक उपक्रम में उलटफेर की शुरुआत हो सकती है। शुभांक-२-४-५

मिथुन:  विश्वस्त लोगों के कहे अनुसार चलें। राजकीय कार्यों में सतर्कता बरतें। मान-सम्मान को ठेस लग सकती है। जोश से कम व होश में रहकर कार्य करें। मनोरांजिक स्थल की यात्रा होगी। शुभांक-२-४-६

कर्क:  पुरानी पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में सावधानीपूर्वक कार्य करें। शुभांक-१-३-५

सिंह: ‘दांपत्य जीवन में तनाव का वातावरण बन सकता है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। पुराने मित्र से मिलन होगा। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। शुभांक-४-६-८

कन्या: रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। आत्मचिंतन करें। शुभांक-२-३-५

तुला: संतान की ओर से हर्ष के प्रसंग बनेंगे। समय को देखकर कार्य करना ज्यादा हितकर रहेगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा तभी आप लाभ की आशा कर सकते हैं। शुभांक-२-५-६

वृश्चिक:  कर्म बल पर आपको सफलता मिलेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में वर्तमान क्षमता को बढ़ाएंगे। उपक्रम का विस्तार करने का प्रयास सफल होगा। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-१-४-६

धनु:  मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। कामकाज सीमित तौर पर बन पाएंगे। स्वास्थ्य कमजोर बना रहेगा। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। श्रम अधिक करना पड़ेगा। शुभांक-३-५-६

मकर:  शनै:-शनै: स्थिति पक्ष की बनने लगेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। यात्रा परिणाम शुभ रहेगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। शुभांक-२-४-६

कुंभ: विकास के लिए बनाई योजना सफल होगी। अच्छा हो कि आप अपने उद्देश्य को लेकर सचेत रहें। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। कार्यसाधक दिन है व्यर्थ न गवाएं। शुभांक-३-५-७

मीन:  व्यापार में स्थिति उत्तम रहेगी। उत्तरदायित्व की अधिकता निजी जीवन में अपने ही ढंग की परेशानियां पैदा करेगी। चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। आत्मचिंतन करें। शुभांक-२-५-६

Share This Article