Popup Image

सांसद के घर पहुंचे रहवासी, वादा याद दिलाया

गुस्सा : 10 दिन बाद भी इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन के कॉलोनीवासियों को रास्ता नहीं

Advertisement

अगर आज शाम तक सॉल्व नहीं हुई समस्या तो होगा चक्काजाम

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन पर बसी 30 से ज्यादा कॉलोनियों के रहवासियों ने दस दिन बाद भी रास्ता नहीं मिलने पर रविवार को सांसद अनिल फिरोजिया का महेशविहार स्थित घर घेरा दिया और उन्हें उनका वादा याद दिलाया।करीब एक घंटे तक मकान घेरकर खड़े लोग तभी हटे, जब सांसद ने एमपीआरडीसी अफसरों के साथ चर्चा कराने का भरोसा दिलाया। सोमवार को यह चर्चा होगी और अगर इसमें कोई ठोस नतीजा नहीं निकला तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

Advertisement

दरअसल, इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन का काम अब अंतिम चरण में है। इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार को देखते हुए महामृत्युंजय द्वार चौराहे पर डिवाइडर बनाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। दस दिन पहले कॉलोनीवासियों ने अपनी समस्या को लेकर सांसद अनिल फिरोजिया से मुलाकात की थी और समस्या के समाधान का निवेदन किया था। उन्होंने दस दिन के भीतर समस्या हल करने का वादा किया था। शनिवार को दस दिन पूरे हो गए थे, ऐसे में रविवार दोपहर करीब 1 बजे महेश विहार सहित आसपास की करीब ३० कॉलोनियों के रहवासी सांसद अनिल फिरोजिया के निवास पहुंच गए। इन लोगों ने चौराहे पर पुरानी आवागमन व्यवस्था बहाल करने, ट्रैफिक सिग्नल के साथ सुरक्षित कट देने की मांग उठाई। सांसद के निवास के बाहर बड़ी संख्या में रहवासियों ने एकत्रित होकर अपनी परेशानी भी बताई।

यह कहा रहवासियों ने
डिवाइडर बनने से चौराहा बंद हो गया है। सर्विस रोड से नानाखेड़ा की ओर जाने के लिए शांति पैलेस चौराहे से घूमकर जाना पड़ रहा है। इससे करीब दो किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है। स्कूल संचालकों ने भी क्षेत्र में बस भेजने से मना कर दिया है। बच्चों को सड़क पार करने और स्कूल पहुंचने में दिक्कत हो रही है। व्यापारियों और होटल-रेस्टोरेंट संचालकों ने भी कारोबार प्रभावित होने की बात कही है।

Advertisement

सांसद बोले- सोमवार को तीन प्लान लेकर आएंगे अधिकारी
सांसद ने रहवासियों को बताया कि उनकी कलेक्टर और एमपीआरडीसी के अधिकारियों से चर्चा हुई है। सोमवार को एमपीआरडीसी के अधिकारी दो-तीन प्लान लेकर आएंगे। कॉलोनीवासियों के साथ बैठक कर इन पर चर्चा की जाएगी। सांसद ने अधिकारियों के सामने यह बात भी रखी है कि महामृत्युंजय द्वार चौराहा महाकाल मंदिर से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है और अब यह क्षेत्र शहर के मध्य में आ चुका है। ऐसे में इसे शहर के अंदरूनी यातायात की जरूरतों के अनुसार विकसित करना होगा।उन्होंने कहा कि एक तरफ और दूसरी तरफ बड़ी संख्या में कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं। ऐसे में लोगों को आवागमन के लिए उचित कट, ट्रैफिक सिग्नल और जेब्रा क्रॉसिंग की सुविधा मिलनी चाहिए। केवल स्कूल बसों के आने-जाने की व्यवस्था से समस्या हल नहीं होगी, क्योंकि बच्चों और अन्य लोगों को सड़क के दोनों ओर आना-जाना पड़ता है।

डी-मार्ट चौराहे और इंजीनियरिंग कॉलेज अंडरपास का मुद्दा उठाया
रहवासियों ने सांसद को सौंपे ज्ञापन में केवल महामृत्युंजय द्वार ही नहीं, बल्कि डी-मार्ट के सामने भी उचित कट, रोटरी और ट्रैफिक सिग्नल बनाने की मांग की है। इसके अलावा इंजीनियरिंग कॉलेज अंडरपास के ऊपर कॉलेज की ओर भी एक सिरा बनाने की मांग रखी है। उनका कहना है कि इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन के निर्माण में आसपास की कॉलोनियों की आवाजाही को ध्यान में नहीं रखा गया। सड़क के दोनों ओर विकसित कॉलोनियों के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलना जरूरी है।
इस संबंध में एमपीआरडीसी इंदौर के गगन भावर से संपर्क की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।

विकास के खिलाफ नहीं आवागमन का रास्ता चाहिए
सांसद ने 10 दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। समय पूरा होने के बाद भी रास्ते को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं हुई। क्षेत्रवासियों की मांग है कि यहां सिग्नल या रोटरी बनाई जाए, ताकि कॉलोनियों के लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।
विक्रम सिंह सोलंकी

रहवासी महेश विहारअधिकारियों से प्लान पर चर्चा करेंगे

हमारा विकास को लेकर विरोध नहीं है। आज भी हम लोग अपनी समस्या बताने के लिए एकत्र हुए थे। सांसद जी ने कहा कि एमपीआरडीसी के अफसर हमारे साथ बैठकर चर्चा करेंगे। इसमें समाधान निकालने की कोशिश होगी। अगर फिर भी समाधान नहीं निकलता है तेा चरणबद्ध आंदोलन होगा।
संतोष व्यास, पूर्व पार्षद

स्थानीय लोगों की सुविधा का ख्याल रखना चाहिए
विकास कार्यों का विरोध नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए सड़क पार करना मुश्किल हो गया है। स्कूल बसें तक नहीं आ रही हैं।
रेखा अशोक कदम, रहवासी

विकास के खिलाफ नहीं आवागमन का रास्ता चाहिए
सांसद ने 10 दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। समय पूरा होने के बाद भी रास्ते को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं हुई। क्षेत्रवासियों की मांग है कि यहां सिग्नल या रोटरी बनाई जाए, ताकि कॉलोनियों के लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।
विक्रम सिंह सोलंकी

रहवासी महेश विहार अधिकारियों से प्लान पर चर्चा करेंगे
हमारा विकास को लेकर विरोध नहीं है। आज भी हम लोग अपनी समस्या बताने के लिए एकत्र हुए थे। सांसद जी ने कहा कि एमपीआरडीसी के अफसर हमारे साथ बैठकर चर्चा करेंगे। इसमें समाधान निकालने की कोशिश होगी। अगर फिर भी समाधान नहीं निकलता है तेा चरणबद्ध आंदोलन होगा।
संतोष व्यास, पूर्व पार्षद

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें