Popup Image

डंडा मारकर दिखाई थी रंगदारी, पुलिस ने निकाला जुलूस, 10 अपराध हैं दर्ज

उज्जैन। पंवाास थाना क्षेत्र में डंडा मारकर रंगदारी वसूलने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिर$फ्तार कर लिया है। उसे जुलूस के साथ मौके पर ले जाया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी आपराधिक प्रवृति का है और उस पर दस अपराध दर्ज हैं।

Advertisement

दरअसल, घटना 17 नवंबर रात 10 बजे की है। सोहनसिंह राजपूत कार से घर लौट रहे थे। मक्सीरोड पर टैंपो स्टैंड चौराहा के पास आरोपी राजा उर्फ हुकुम बंजारा एवं उसके साथियों ने फरियादी की कार रुकवाकर रुपयों की मांग की। राजपूत ने रुपए देने से मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज एवं मारपीट शुरू कर दी। मुख्य आरोपी राजा उर्फ हुकुम बंजारा ने डंडे से उनके सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह घायल हो गए। उसने जान से मारने की धमकी भी दी।

ब्रिज के पास से पकड़ा
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी राजा उर्फ हुकुम गरोठ ब्रिज के नीचे खड़ा है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त किया गया। उसे मौके पर ले जाकर घटना का सीन भी रिक्रिएट किया गया। नीमनवासा के गलपुपरा के रहने वाले राजा पर चिमनगंज और पंवासा थानेे में १० गंभीर अपराध दर्ज हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें