Popup Image

मीना बाजार की दुकान से चुराया था लैपटॉप,चार्जर, अब गिरफ्तार

उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र की सफी की मस्जिद के सामने स्थित मीना बाजार की इलेक्ट्रॉनिक दुकान से उपकरण चुराने वाले को पुलिस ने दबोच लिया है। उसके कब्जे से 80 हजार रुपए मूल्य का सामान बरामद किया गया है।

Advertisement

दरअसल, 17 नवंबर की रात दुकान में वारदात हुई थी। इसकी सूचना पड़ोसी दुकानदार ने फरियादी को दी थी। दुकान से लैपटॉप, चार्जर एवं वाहन चेकिंग में उपयोग किया जाने वाला डायग्नोस्टिक स्कैनर गायब था। तब अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही थी।

मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने सफी मस्जिद पास के रहने वाले 20 साल के रिजवान पिता मोहम्मद अकबर को हिरासत में लिया है। उसने वारदात करना कबूल कर लिया है। उसके कब्जे से 65 हजार कीमत का एचपी कंपनी का काले रंग का लैपटॉप, इसी कंपनी का चार्जर और वाहन चेकिंग में उपयोग होने वाला 15 हजार कीमत का डायग्नोस्टिक स्कैनर सिस्टम बरामद किया गया है।

Advertisement

आम्र्स एक्ट का भी प्रकरण
सफी मस्जिद के पास के रहने वाले रिजवान आपराधिक प्रवृति का है। उस पर आम्र्स एक्ट और चोरी के मामले दर्ज हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें