Advertisement

पूर्व सीएम ने भी संभाला उज्जैन में मोर्चा

सीएम डॉ. यादव आज करेंगे रोड शो फूंकेंगे आखिरी जोर

Advertisement

उज्जैन। उज्जैन संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने अपना डबल इंजिन फॉर्मूला अपना लिया है। सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान ने भी अपनी ताकत लगा दी है। वे ग्रामीण क्षेत्र में मोर्चा संभालने शुक्रवार को आ रहे हैं।
उज्जैन संसदीय सीट वैसे तो भाजपा का गढ़ मानी जाती है। कांग्रेस ने इसमें सेंधमारी के लिए तराना से विधायक महेश परमार पर दांव खेला है, जबकि भाजपा ने सांसद अनिल फिरोजिया पर ही दोबारा भरोसा जताया है। 13 मई को मतदाता अपना फैसला ईवीएम में कैद कर देंगे।

आखिरी दिनों में भाजपा अपनी पूरी ताकत लगा रही है ताकि अपने गढ़ में किसी तरह की सेंधमारी न हो सके। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी इस पर अपना पूरा फोकस कर लिया है। वे चुनावी सभाओं के माध्यम से जोर लगा रहे हैं। आज शाम सीएम रोड शो के माध्यम से आखिरी जोर फूंकेंगे। यह शाम 6 बजे से गुदरी चौराहा से शुरू होगा और कंठाल चौराहे पर समाप्त होगा। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी आज मैदान में उतर आए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें