Advertisement

लोकसभा चुनाव:मध्यप्रदेश की 8 सीटों पर 5 बजे तक 68.01% मतदान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पत्नी, दोनों बेटों के साथ मतदान किया

 

Advertisement

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मध्यप्रदेश की 8 सीटों इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, मंदसौर, धार, खरगोन और खंडवा सीट पर मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक इन सीटों पर 68.01% वोटिंग हो चुकी है। इंदौर में सबसे कम 56.53% वोट पड़े हैं। जबकि मंदसौर में सबसे ज्यादा 71.76% मतदान हुआ है।

CM डा. मोहन यादव ने सोमवार सुबह 8.30 बजे भाजपा कार्यालय ‘लोकशक्ति भवन’ के सामने स्थित हनुमान मंदिर में पूजन, गदा अर्पित कर सपरिवार मतदान किया। उनका मतदान फ्रीगंज स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 60, अलखधाम धर्मशाला था।

Advertisement

मतदान से पहले उन्होंने पोलिंग बूथ पर एक बुजुर्ग महिला को व्हील चेयर पर बैठाकर मतदान कक्ष के प्रवेश द्वार तक छोड़ा। अपना मत दान करने के बाद मीडिया से कहा कि मतदान, मजबूत लोकतंत्र, प्रत्येक सजग नागरिक की पहचान है।

एमपी में चौथे चरण की आठ लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 68.01 प्रतिशत मतदान हुआ।

Advertisement

देवास- 71.53

धार – 67.56

इंदौर – 56.53

खंडवा – 68.21

खरगोन – 70.80

मंदसौर – 71.76

रतलाम- 70.61

उज्जैन – 70.44

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें