गर्भवती महिला और मैजिक चालक ने भी फांसी लगाई

उज्जैन : मनीषा पति प्रदीप 20 वर्ष निवासी आक्या बजरंग थाना झार्डा ने बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया मनीषा एक दिन पहले ही मायके से ससुराल लौटी थी। वह 8 माह की गर्भवती थी। दोपहर में अपने कमरे में सोने गई थी। शाम को सास जगाने पहुंची तो अंदर से दरवाजा नहीं खुला। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो मनीषा फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इधर शशि पिता कन्हैयालाल मिमरोट 30 वर्ष निवासी विधायक नगर पंवासा मैजिक चलाता था।
रात 9 बजे मां गीताबाई शशि के कमरे में पहुंची तो देखा बेटा फांसी के फंदे पर लटका था। उसने दुपट्टे से फांसी लगाई थी। उसके भाई पिंटू मिमरोट ने बताया कि शशि की दो बहनें हैं और परिवार में वह इकलौता कमाने वाला था। उसने किन कारणों से आत्महत्या की इसकी जानकारी नहीं है।
युवक ने ससुराल में की आत्महत्या…. समरथ पिता रतनलाल 28 वर्ष निवासी मकला बिरलाग्राम 12 मई को ताजपुर स्थित ससुराल गया था। उसकी पत्नी आरती पहले से बेटे के साथ मायके में ही थी। कल अज्ञात कारणों के चलते समरथ ने ससुराल में जहर खा लिया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने समरथ को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि समरथ मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था।









