शादी से घर लौटकर युवक ने फांसी लगाई

उज्जैन। पानबिहार में रहने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर में उसकी भाभी ने फंदे पर लटका देख परिजनों को सूचना दी।
Advertisement
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।लखन पिता रामसिंह 20 वर्ष निवासी पानबिहार घट्टिया गांव में रहने वाली बुआ के घर बहन की शादी में शामिल होने गया था। शादी समारोह से चुपचाप घर लौटा और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
उसकी भाभी रेखाबाई दोपहर करीब 2 बजे शादी समारोह से घर लौटी तो उसने लखन को फांसी के फंदे पर लटके देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। लखन के भाई बाबूलाल ने बताया कि उसने किन कारणों के चलते आत्महत्या की इसकी जानकारी नहीं है।
Advertisement









