Advertisement

महिला से 45 हजार रुपये की ठगी

उज्जैन। शिवाजी पार्क कालोनी निवासी एक महिला के साथ 45 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिवाजी पार्क कॉलोनी निवासी महिला आशा भगत परिचितों के साथ ऋषिकेश घूमने जा रही है। इसके लिए गूगल पर ऋषिकेश में होटल सर्च किए थे।

Advertisement

परमार्थ निकेतन आश्रम में ठहरने के लिए कमरा बुक करने के लिए दिए गए मोबाइल नंबर पर बात की तो संबंधित व्यक्ति ने ऑनलाइन 45 हजार रुपये जमा करवा लिए,जबकि कमरे बुक नहीं किए गए थे। माधवनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि महिला ने ऋषिकेश में ठहरने के लिए चार कमरे बुक करने के लिए गूगल पर होटल सर्च किए थे। परमार्थ निकेतन आश्रम में कमरे बुक करने के लिए दिए गए मोबाइल नंबर पर बात की थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें