Advertisement

महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या

उज्जैन। घर में अकेली महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि 6 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।सीमा पति सौदान सिंह 28 वर्ष निवासी बमनई झार्डा की सास मायके गई थी।

Advertisement

जेठ, ससुर, पति गांव में ही आयोजित मान के कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। सीमा घर में अकेली थी तभी उसने सुबह करीब 11 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां सीमा की मृत्यु हो गई। जेठ मानसिंह ने बताया कि सीमा के दो बच्चे हैं। उसकी शादी 6 वर्ष पहले हुई थी। सीमा के मायके से आये परिजनों ने बताया कि उसके पिता या भाई नहीं हैं। सीमा ने आत्महत्या किन कारणों के चलते की इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें