Advertisement

महाकाल मंदिर के सामने से किशोरी को भगाकर ले जाने वाला युवक गिरफ्तार

इंदौर जाकर शादी की, अब 1 वर्ष के बच्चे का पिता बन चुका

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:गैरतगंज रायसेन से मौसी व अन्य परिजनों के साथ महाकाल मंदिर दर्शनों के लिये आई किशोरी को दो वर्ष पहले एक किशोर अपने साथ भगाकर ले गया था। महाकाल थाना पुलिस ने मामले में पहले अपहरण व बाद में दुष्कर्म का केस युवक पर दर्ज किया था। जिसकी आज पुलिस ने गिरफ्तारी ली है।

पुलिस ने बताया कि 4 मई 2022 को गैरतगंज में रहने वाली किशोरी अपनी मौसी व अन्य परिजनों के साथ महाकालेश्वर मंदिर दर्शनों के लिये आई थी। यहां से किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई तो उसकी तलाश शुरू की गई थी। कुछ समय बाद किशोरी को गैरतगंज में रहने वाले सचिन पिता लक्ष्मण रैकवार 19 वर्ष के कब्जे से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया था।

Advertisement

उस दौरान किशोरी ने सचिन पर अपहरण व दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। हालांकि सचिन घटना के समय नाबालिग था और तभी से फरार था। उसे पुलिस ने धारा 363, 376 के तहत आज गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सचिन किशोरी को भगाकर इंदौर ले गया था जहां उसने मंदिर में शादी की। सचिन व किशोरी का एक वर्ष का बच्चा भी हो चुका है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें