ऑटो चालक को देर रात माल गोदाम पर चाकू मारे

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:रेलवे स्टेशन मालगोदाम पर देर रात बदमाश ने ऑटो चालक को चाकू मारकर घायल कर दिया जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।आमीन पिता मोहम्मद हनीफ 24 वर्ष निवासी अब्दालपुरा आटो चालक है और रेलवे स्टेशन मालगोदाम से आटो का संचालन करता है।

Advertisement
आमीन ने बताया कि रात करीब 12.30 बजे वह मालगोदाम पर सवारी के इंतजार में खड़ा था तभी आटो चालक शाहरूख निवासी आगर नाका वहां पहुंचा और आमीन से 500 रुपये हफ्ता मांगा। आमीन ने रुपये देने से इंकार किया तो बदमाश ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।
आमीन ने बताया कि शाहरूख आदतन बदमाश है और मालगोदाम से संचालित होने वाले आटो के ड्रायवरों से हफ्तावसूली करता है। उसने तीन दिन पहले भी रोककर रुपये मांगे थे और नहीं देने पर पाइप से हमला करने का प्रयास किया था।
Advertisement









