Popup Image
Advertisement

गेम जोन में आग लगने से बच्चों समेत 24 लोगों की मौत

अहमदाबाद: गुजरात में मोरबी ब्रिज हादसे के बाद एक बार फिर से बड़ी दुर्घटना सामने आई है। सौराष्ट्र के राजकोट में नाना मोवा रोड पर स्थित एक निजी गेम जोन में भीषण आग गई। इसमें दुखद हादसे में बच्चों समेत कुल 24 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 12 बच्चे शामिल हैं। अग्निकांड में अभी सात लापता हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। टीआरपी गेम जोन में भीषण आग लगने से पूरा गेम जोन जलकर खाक हो गया है।

Advertisement

दमकल विभाग ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान मुश्किल है। ऐसे डीएनए टेस्ट के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। इस हादसे पर पीएम मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शोक व्यक्त किया है।गर्मियों की छुट्‌टी के चलते गेमजोन में बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद थे। आग लगने के वक्त अंदर कितने लोग थे, इसकी सटीक जानकारी शाम साढ़े आठ बजे तक नहीं मिल पाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक गेमजोन में एसी कंप्रेसर फटने के बाद आग लगी। अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शाम करीब 4 से 4.30 बजे के बीच लगी आग पर तीन घंटे के भीतर काबू पा लिया गया, लेकिन मलबे को हटाने और यह पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी रहा कि गेम जोन में कोई फंसा तो नहीं है। राजकोट के पुलिस आयुक्त राजू भार्गव ने कहा कि जो बच्चे फिलहाल लापता हैं, उन्हें ढूंढने और मृतकों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट गेमजोन में अग्निकांड की घटना पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लियाा है कि राजकोट में आग लगने की घटना से बेहद व्यथित हूं।

Advertisement

मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के लिए प्रार्थना. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है। तो वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस घटना की जांच के लिए SIT बनाई है। राज्य सरकार की ओर से मृतक के परिवारों को चार लाख और घायलों को 50000 के मुआवजे की घोषणा की गई। यह सामने आया है कि गेम जोन के संचालक ने फायर डिपार्टमेंट से एनओसी नहीं ली थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें