Advertisement

डॉक्टर को पत्नी ने खाने में जहर मिलाकर दिया

पति बोला…1 करोड़ का मकान हड़पना चाहते हैं ससुरालजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन ईदगाह के पास सागर कालोनी में रहने वाले बीएमएस डॉक्टर को उसकी पत्नी ने खाने में जहर मिलाकर दे दिया। जहरीला खाना खाने के बाद पति की हालत बिगड़ी। दोस्तों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

रईस खान पिता गफूर खान 45 वर्ष निवासी सागर कालोनी ईदगाह के पास बीएमएस डॉक्टर है और तराना में क्लिनिक चलाता है। रईस खान ने बताया कि 17 साल पहले उसका निकाह नर्गिस खान के साथ हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। कुछ समय पूर्व रईस ने तराना में नर्गिस के नाम से मकान खरीदा था जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये के करीब है।

Advertisement

रईस ने बताया कि नर्गिस से विवाद के चलते 6 माह से तराना में रहकर क्लिनिक चला रहा था। गुरूवार को बच्चों की याद आई तो सागर कालोनी आया था। यहां रात करीब 9 बजे उसने घर में खाना खाया और वापस तराना लौट रहा था तभी कानीपुरा रोड़ पर अचानक उल्टियां होने लगीं तो दोस्त को फोन कर बुलाया। दोस्त ने ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। रईस के अनुसार नर्गिस ने खाने में जहर मिला दिया था इस कारण तबियत बिगड़ी। उसने बताया कि ससुर फकीर मोहम्मद, साले आरिफ और मो. हुसैन मिलकर उसका तराना स्थित मकान हड़पना चाहते हैं।

थाने में आधा दर्जन आवेदन दिये
रईस ने बताया कि चिमनगंज थाने में नर्गिस के खिलाफ आधा दर्जन आवेदन दे चुका हूं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नर्गिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार तक काट कर फेंक दिये हैं। उससे परेशान होकर तराना में रहना पड़ रहा है।

Advertisement

Related Articles

Write a review