Advertisement

ताले पर ताला लगाया और फेविकोल भी डाल दिया….

विक्रम विश्वविद्यालय में असामाजिक तत्वों की हरकत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन विक्रम विश्वविद्यालय की भौतिक अध्ययनशाला में असामाजिक तत्वों की विचित्र हरकत सामाने आई है। इसमें विभाग के दरवाजे पर लगे ताले पर एक और ताला तो लगाया ही,उसमें फेविकोल भर दिया। शुक्रवार को परीक्षा होने के कारण ताले और दरवाजे को तोडऩा पड़ गया।

विक्रम विवि की भौतिक अध्ययनशाला में शुक्रवार की सुबह परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी उस वक्त आश्चर्य में पड़ गए,जब अध्ययनशाला के मुख्य द्वार पर एक नहीं दो ताले लगे थे। अध्ययनशाला के शिक्षक और स्टॉफ मेम्बर भी बाहर थे। पड़ताल में पता चला कि मेन गेट पर अध्ययनशाला स्टॉफ द्वारा लगाए गए ताले के उपर किसी ने गुरुवार शाम को दूसरा ताला तो लगाया ही तालों के छिद्र में फेविकोल भर दिया। इसकी जानकारी तत्काल विवि के अधिकारियों को दी गई। चूंकि परीक्षा थी,तो पंचनामा बनाकर ताला और दरवाजा तोडऩा पड़ा। असामाजिक तत्वों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए है।

Advertisement

सीसीटीवी की मदद से स्थिति का पता लगा रहे

विक्रम विवि कुलगुरु प्रो. अखिलेश पाण्ड्ेय ने बताया कि इस हरकत में विवि के ही छात्रों का हाथ होने की बात सामने आ रही है। विवि प्रशासन जांच करने के साथ परिसर में लगे अन्य सीसीटीवी की मदद से स्थिति का पता जुटा रहे हंै। इस मामले में आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कराया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review