Advertisement

बदमाश से सोने का हार व बाली बरामद

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन पिछले दिनों आगर रोड़ स्थित एकता नगर के सूने मकान में इंदौर की एक महिला ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने एक चोर को पकड़कर सोने का हार व बाली बरामद की है। पुलिस का कहना है कि थाना क्षेत्र की ही तिरूपति सॉलिटर कॉलोनी में पारदी गैंग ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

Advertisement

एकता नगर में रहने वाले शोएब मोहम्मद के सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इंदौर के युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और रिमाण्ड में पूछताछ शुरू की। बदमाश ने इंदौर की महिला-पुरुष के साथ मिलकर चोरी की वारदात कबूली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सोने का हार व बाली जब्त की है, जबकि चोरी का बाकि माल उसके साथियों के पास होने की जानकारी मिली है।

पुलिस का कहना है कि महिला-पुरुष इंदौर जेल में बंद हैं जिन्हें रिमाण्ड पर लाकर चोरी के माल के संबंध में पूछताछ की जायेगी। पुलिस के अनुसार चिमनगंज थाना क्षेत्र की ही तिरूपति सॉलिटर कालोनी में चोरी की वारदातों को पारदी गैंग ने अंजाम दिया था जिसके सदस्यों की धरपकड़ कर उनसे चेारी का माल बरामद करने के प्रयास जारी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें