Advertisement

महिला से दुष्कर्म के आरोपी का मकान तोड़ा

दूसरे आरोपी का मकान कल तोड़ सकती है पुलिस,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

दोनों घायल आरोपियों का अस्पताल में चल रहा उपचार

 

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:मंडला में रहने वाली महिला व उसके पति को नौकरी का झांसा देकर ताजपुर ले गये बदमाश ने अपने दोस्त के साथ मिलकर खेत पर बने मकान में दुष्कर्म किया था। बदमाशों के चंगुल से भागर लोगों की मदद से महिला पंवासा पुलिस की अभिरक्षा में पहुंची जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Advertisement

बदमाशों द्वारा पुलिस को देखकर भागने के चक्कर में दोनों घायल भी हुए थे जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सुबह पुलिस टीम ने एक बदमाश के ताजपुर स्थित मकान को जमींदोज कर दिया। वहीं दूसरे बदमाश का मकान तोडऩे की कार्रवाई कल की जा सकती है।


चार दिन पहले मंडला में रहने वाले भील समाज के दंपत्ति इंदौर में रोजगार की तलाश में आये थे। रास्ते में मोबाइल गुम हो जाने के कारण वह उज्जैन आ गये। यहां उन्हें ताजपुर में रहने वाला युवक मिला और नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपनी बाइक से ताजपुर ले गया। उक्त युवक ने दंपत्ति को ताजपुर स्थित खेत पर चौकीदार की नौकरी की बात कहकर वहीं रखा और महिला के पति को बाजार से जरूरी सामान दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।

Advertisement

बदमाश ने महिला के पति को अनजान स्थान पर छोड़ा और दोस्त के साथ खेत पर बने मकान पर आकर महिला से दुष्कर्म किया। घर में बंद महिला खिड़की के रास्ते कूदकर बदमाशों के चंगुल से छूटी और ईंट भट्टे पर पहुंची। बदहवास महिला को देखकर मजदूरों ने पंवासा थना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अपनी अभिरक्षा में लिया व महिला की भाषा समझने वाले पुलिसकर्मी से बातचीत कराने के बाद पूरा मामला समझा और महिला के पति की खोजबीन कर दोनों को मिलवाने के बाद थाने में बदमाशों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की गई।

पुलिस को देखकर भाग रहे थे दुष्कर्मी : थाना प्रभारी रविन्द्र कटारे ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में अलग-अलग टीमें ताजपुर रवाना की गई तो पता चला कि इमरान नामक बदमाश ने अपने दोस्त रवि निवासी विराट नगर खिलचीपुर नाका के साथ मिलकर महिला से दुष्कर्म को अंजाम दिया था इस पर पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस को देखकर भागने के दौरान इमरान व रवि गिरकर घायल हुए। पैरों में गंभीर चोंट लगने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जेसीबी चलते ही भीड़ लगी

ताजपुर में रहने वाले दुष्कर्म के आरोपी इमरान का मकान तोडऩे की कार्रवाई सुबह पंवासा, चिमनगंज थाना पुलिस बल की मौजूदगी में हुई। नगर निगम की जेसीबी जैसे ही ताजपुर पहुंची तो आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस फोर्स को देखकर लोग दूर से ही इमरान का मकान जमींदोज होते हुए देखते रहे। पुलिस का कहना है कि इसी मामले के दूसरे आरोपी रवि का विराट नगर स्थित मकान तोडऩे की कार्रवाई संभवत: कल की जाएगी।

Related Articles