Advertisement

गऊघाट पर दोस्तों के साथ नहाने पहुंचे युवक की डूबने से मौत

शाम को नदी में डूबे युवक की लाश सुबह तैराकों ने निकाली

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:शिकारी गली में रहने वाला युवक अपने दोस्तों के साथ रविवार शाम गऊघाट पक्के पाले के पास पहुंचा था। यहां नदी में नहाते समय युवक गहरे पानी में डूब गया जिसकी सूचना नीलगंगा पुलिस को दी गई। देर रात तक नदी में शव की तलाश की गई और सुबह फिर तैराकों ने नदी में तलाश शुरू की तो करीब 10 बजे युवक का नदी से शव बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि फैजान उर्फ टोनी पिता लियाकत नागौरी 25 वर्ष निवासी शिकारी गली अपने दोस्त इमरान, मुस्तकीम व एक अन्य के साथ रविवार शाम गऊघाट पक्का पाला के घाट पर पहुंचा था। यहां नदी में नहाने के दौरान फैजान गहरे पानी में डूब गया। उसके दोस्तों ने परिजन व पुलिस को इसकी सूचना दी तो शाम करीब 5.30 बजे पुलिस ने तैराकों व एसडीआरएफ की मदद से शव की तलाश शुरू कराई।

Advertisement

देर रात तक नदी में शव की तलाश करने पर भी नहीं मिला तो सुबह उक्त टीमों ने फिर से नदी में शव की तलाश शुरू की। करीब 10 बजे फैजान का शव नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि फैजान का कुछ माह पहले ही निकाह हुआ था। गऊघाट पाले पर पानी का बहाव अधिक होने के कारण शव की तलाश करने में देरी हुई थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें