Advertisement

स्टूडेंट सप्लीमेंट्री का पेपर देना भूली तो कर ली आत्महत्या

उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली 10 वीं की छात्रा 10 वीं का सप्लीमेंट्री का पेपर देना भूल गई तो उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

 

Advertisement

वहीं एक महिला ने सल्फास खाकर जान दी। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। वर्षा परमार पिता लक्ष्मीनारायण 18 वर्ष निवासी प्रेम नगर गदापुलिया 10 वीं की छात्रा थी और उसे सप्लीमेंट्री आई थी।

वह सप्लीमेंट्री की परीक्षा देना भूल गई इसी के चलते मंगलवार दोपहर वर्षा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबियत बिगडऩे पर परिजन उसे प्रायवेट अस्पताल लेकर गये जहां सुबह उसकी मृत्यु हो गई।

Advertisement

इधर रूकमाबाई पति तूफान सिंह 25 वर्ष निवासी पांडीखेड़ी महिदपुर ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या की। उसके ससुर अर्जुन सिंह ने बताया कि रूकमा घर में अकेली थी। उसका पति खेड़ाखजूरिया काम से गया था। जब वह घर पहुंचा तो रूकमा को उल्टी करते देखा तो अस्पताल लेकर आये थे जहां उसकी मृत्यु हुई। रुकमा के दो बच्चे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें