Advertisement

मध्यप्रदेश:खड़े कंटेनर में जा घुसी कार , 3 की मौत

महिला सहित तीन की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

Advertisement

मध्यप्रदेश:पचोर सारंगपुर के बीच तेज गति से अयोध्या की ओर से आ रही कार सरेड़ी गांव के पास खड़े कंटेनर से जा टकराई। जिसमें एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि दो गंभीर घायल हो गए। जिनको पचोर शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर रेफर किया गया है। घटना सोमवार सुबह 9:30 बजे के आसपास की है.

Advertisement

पचोर थाना प्रभारी आकांशा शर्मा और पचोर के चिकित्सा प्रभारी डॉ. विकास शर्मा से मिली जानकारी अनुसार अत्तार रमिला पति मजबूल अहमद (30), हमजी खान पिता आमीन अत्तार (35), भगवान दगड़ू पवार (32) की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि दिलावर और अनिल पाटिल गंभीर घायल हो गए, जिन्हें पचोर शासकीय अस्पताल में पुलिस की मदद से इलाज के लिए लाया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शाजापुर रेफर किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें