Advertisement

मप्र: पेड़ से टकराई कार, 5 दोस्तों की मौत

पेड़ से टकराई 11 लोगों से भरी हुई टवेरा कार

Advertisement

शादी से लौट रहा था परिवार, तभी हुआ हादसा

अक्षरविश्व न्यूज . नर्मदापुरम:नर्मदापुरम में टवेरा कार सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 11 युवकों को चोट आई। पिपरिया अस्पताल लाते-लाते 5 युवकों ने दम तोड़ दिया।

Advertisement

6 युवक घायल हैं, जिन्हें रात में ही नर्मदापुरम के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में इनमें से 5 को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी शादी में साडिय़ा गए थे। वहां से वापस पिपरिया लौटते समय हादसा हुआ। कार का ऊपरी हिस्सा पेड़ की डाल से रगड़ता हुआ निकला। इस वजह से सभी के सिरों में चोट आई है।

शादी से लौट रहे थे दोस्त

Advertisement

घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 1.30 बजे पिपरिया में साडिय़ा रोड पर हुई। मृतकों में तीन नरसिंहपुर के, दो नर्मदापुरम जिले के हैं। सभी दोस्त हैं और एक दोस्त की चाचा की शादी से लौट रहे थे। पिपरिया सिटी थाने के एसआई एमएस बट्टी ने बताया कि घायलों को गाड़ी के कांच तोड़कर बाहर निकाला।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें