Advertisement

मध्य प्रदेश:भजन पर झूम रहे थे लोग, कथावाचक को आया हार्ट अटैक

राजगढ़ के सारंगपुर में एक कथावाचक को व्यास पीठ पर हार्ट अटैक आ गया। वे बेसुध होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद श्रद्धालु उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

कथावाचक भागवताचार्य पंडित गोपाल कृष्ण महाराज गुरु पूर्णिमा पर रविवार को पाड़ल्या आंजना गांव के गुरु आश्रम में कथा कर रहे थे। करीब 2 घंटे 35 मिनट चली कथा के अंत में आरती के पहले वे भजन सुना रहे थे। श्रद्धालु भजनों पर नाच रहे थे। इसी बीच पंडित गोपाल कृष्ण व्यास पीठ पर ही गिर पड़े।

 

आयोजक समिति के सदस्य विजय सिंह लववंशी ने बताया, ‘महाराज को पहले पचोर के निजी अस्पताल फिर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे उज्जैन के रहने वाले थे।’ सोमवार को कथावाचक का पार्थिव शरीर राजगढ़ के गुरु आश्रम लाया गया। यहां श्रद्धांजलि के बाद शव को उज्जैन के लिए रवाना किया गया। उज्जैन के आश्रम में अंतिम संस्कार किया गया।

Advertisement

Advertisement

Related Articles