Advertisement

नागदा-उज्जैन ट्रैक पर मिली युवक की लाश

अक्षरविश्व न्यूज. नागदा:नागदा-उज्जैन रेलवे लाइन पर गुरुवार सुबह एक युवक की लाश पटरी किनारे मिली। गैंगमैन ने इसकी सूचना विभाग को दी। रेलवे विभाग से सूचना जीआरपी पुलिस को मिली।

Advertisement

सुबह करीब 10.30 बजे सूचना मिलने के तुरंत बाद जीआरपी के सब इंस्पेक्टर कमल सिंह डोडिया घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के पास मिले मोबाइल से कॉल लगाने पर उसके भाई बंटी से पुलिस की बात हुई। इसके अनुसार मृतक का नाम दशरथ देवड़ा है।

जीआरपी के एसआई कमल सिंह डोडिया ने बताया कि मृतक आलोट तहसील के गांव खेड़ाखजूरिया का रहने वाला है। फिलहाल यह नागदा में अपने मामा के यहां रह रहा था और गाने का काम करता था।

Advertisement

मृतक के परिजनों को सूचना देकर नागदा बुलाया है। प्रथम दृष्टया में पटरी किनारे लगे खंभे से टकराने पर युवक की मौत होना प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद ही दुर्घटना की वास्तविकता पता चलेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें