रात 8 बजे से बंद हो जाते हैं चामुंडा माता चौराहे पर यातायात सिंगल बंद

बड़े वाहनों के आवागमन से दुर्घटना की आशंका अन्य चौराहा की भी यही स्थिति
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन रात 8 बजे के बाद नगर के प्रमुख चामुंडा माता चौराहे पर लगे यातायात सिंगल बंद हो जाने के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है, क्योंकि चारों ओर से वाहन चालक अपनी मर्जी से निकलना शुरू हो जाते हैं। जबकि यातायात के दबाव को देखते हुए रात 11 बजे तक सिंगल चालू रखे जाने चाहिए।
उल्लेखनीय की आगर की ओर से आने वाले बड़े वाहन भी गाड़ी अड्डा चौराहा, कोयला फाटक चौराहा, चामुंडा माता चौराहा, रेलवे स्टेशन मार्ग होते हुए हरि फाटक ब्रिज की ओर जाते हैं। चामुंडा माता चौराहे पर रात 8 बजे से सिंगल बंद किए जाने के कारण कई बार वाहन चालकों के बीच भिड़ंत हो जाती है और अक्सर विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है। इसी प्रकार की स्थिति कोयला फाटक और गाड़ी अड्डा चौराहे एवं दाल मिल चौराहा की बनी हुई है। इस मार्ग पर अब यातायात का दबाव बढ़ गया है ऐसी स्थिति में यातायात सिंगल को रात 11 बजे तक चालू रखा जाए तो आवागमन में काफी सुविधा हो सकती है।
यातायात पुलिस कर्मचारी नहीं रहते मौजूद अब चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मी मौजूद नहीं रहते हैं। कई बार तो कुछ वाहन चालक रेड सिंगल होने के बावजूद सडक़ पार करते हुए यातायात नियम का उल्लंघन करते हैं। लेकिन किसी भी चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी मौजूद नहीं रहते। कई पुलिसकर्मी शहर के बाहरी मार्गों पर खड़े होकर बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग में लगे रहते हैं।









