Advertisement

उज्जैन: चिंतामन ब्रिज अब होगा फोरलेन, टॉप पर बनेगी रोटरी

हरिफाटक ब्रिज से बडऩगर फोरलेन तक कनेक्ट होगा फोरलेन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

191.77 करोड़ का टेंडर जारी, सिंहस्थ से पहले बनकर होगा तैयार

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सिंहस्थ 2028 के लिए चिंतामन गणेश मंदिर रोड पर बने त्रिभुजाकार टू लेन ब्रिज को अब फोरलेन बनाया जाएगा। करीब एक किमी लंबे इस ब्रिज के बीच में टॉप पर रोटरी बनाई जाएगी। फोरलेन रोड सहित ब्रिज बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने 191.77 करोड़ रुपए का टेंडर जारी कर दिया है।

Advertisement

सरकार ने चिंतामन ब्रिज को प्राथमिकता से लेकर ब्रिज बनाने और रोड को फोरलेन करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए 19977.45 लाख रु. का टेंडर भी जारी कर दिया है। इससे हरिफाटक ब्रिज से जंतर मंतर (जीवाजी वेधशाला) के सामने से होते हुए नेशनल हाईवे के बडऩगर फोरलेन तक कनेक्ट होने की राह साफ हो गई है।

चिंतामन और मुरलीपुरा की ओर जाने वाले जंक्शन पर ब्रिज के टॉप पर रोटरी भी बनाई जाएगी, जिससे वाहन दुर्घटनाएं न हों। यह ब्रिज करीब एक किलोमीटर (1220 मीटर) लंबा होगा। इसी साल ब्रिज निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। इस हिसाब से 2026 अंत तक फोरलेन ब्रिज से होकर गाडिय़ां सरपट दौड़ सकेंगी। चिंतामण ब्रिज सिंहस्थ-2016 में बनाया गया था।

Advertisement

फोरलेन रोड का काम पीडब्ल्यूडी करेगा

पीडब्ल्यूडी ने फोरलेन ब्रिज और रोड का संयुक्त टेंडर जारी किया है। ब्रिज का काम सेतु संभाग करेगा और रोड बनाने का काम पीडब्ल्यूडी करेगा। इससे रोड और ब्रिज का काम जल्द ही पूरा होगा।

नया ब्रिज त्रिभुजाकार होगा

नया पुल चिंतामण ब्रिज के समानांतर बनाया जाएगा, जो त्रिभुजाकार होगा।

ब्रिज की तीन भुजाएं ही होंगी।

एक भुजा जीवाजी वेधशाला होते हुए उज्जैन की तरफ।

दूसरी भुजा चिंतामन गणेश मंदिर मार्ग से जुड़ेगी।

तीसरी भुजा मुरलीपुरा चौराहे की ओर जुड़ेगी।

मोहनपुरा ब्रिज के समानांतर भी बनेगा नया ब्रिज

योजना के तहत बडऩगर रोड पर निर्माणाधीन मोहनपुरा ब्रिज के समानांतर भी अतिरिक्त ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। मोहनपुरा में 2017 से ब्रिज का निर्माण चल रहा है। यह अभी टू लेन ही है। 191.77 करोड़ रुपए की योजना के तहत मोहनपुरा ब्रिज को भी फोरलेन किया जाएगा। इससे बडऩगर रोड जाना आसान होगा। यह रोड एनएचएआई के फोरलेन से जुड़ेगा। दूसरी तरफ चिंतामन गणेश मंदिर से जवासिया तक भी रोड को फोरलेन किया जाएगा।

टेंडर जारी किया है

चिंतामन ब्रिज के साथ फोरलेन रोड और लालापुल से चिंतामन गणेश जवासिया फोरलेन उन्नयन व निर्माण कार्य का 19177.45 लाख रुपए का टेंडर लगा दिया गया है।-योगेंद्र कुमार बागोले, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग

Related Articles

Write a review