Advertisement

रामघाट पर नहा रही महिलाओं का बैग उठाकर भागा बदमाश

महिला, युवतियों ने पकड़ा… होमगार्ड जवानों ने की मदद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। इलाहाबाद से आईं महिला श्रद्धालु रामघाट पर नदी में नहा रही थीं उसी दौरान बदमाश उनका बैग चुराकर भागा। महिलाओं ने उसे पीछा कर पकड़ा और रामघाट चौकी पर होमगार्ड जवानों को सौंप दिया।

उषा जायसवाल पति रूपचंद 58 वर्ष निवासी इलाहाबाद 5-6 अन्य महिलाओं और युवतियों के साथ उज्जैन दर्शन करने आई थीं और यहां रामघाट पर नहाने पहुंची थीं। सुबह करीब 9 बजे रामघाट पर रखा महिलाओं का बैग चुराकर एक बदमाश भागने लगा। महिलाओं और युवतियों ने उसे चोरी करते देखा तो शोर मचाते हुए उसका पीछा किया व रामघाट से करीब 200 मीटर दूर प्रजापत धर्मशाला के टर्न पर रंगे हाथों पकड़ा और रामघाट चौकी ले गईं।

Advertisement

यहां मौजूद होमगार्ड जवान ईश्वर चौधरी, जितेन्द्र गौड़ और उपेन्द्र सिंह ने महिलाओं की मदद की। चोर को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम बंटी मीणा निवासी भोपाल बताया। होमगार्ड जवानों ने महाकाल थाने पर सूचना देकर चोर को पुलिस के सुपुर्द किया।

Advertisement

Related Articles

Write a review