Advertisement

परीक्षा फीस जमा करना स्कूल संचालक और प्राचार्य की जिम्मेदारी

बदलाव : विद्यार्थी को कियोस्क नहीं जाना होगा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से आयोजित होने वाली है। इस परीक्षा के लिए आवेदन फार्म जमा किए जा रहे हैं। माशिमं ने व्यवस्थाओं में बदलाव किया है। इसके बाद परीक्षा फीस के लिए विद्यार्थी कियोस्क में जाकर फीस जमा नहीं करेगा। परीक्षा फीस जमा करना स्कूल संचालक और प्राचार्य की जिम्मेदारी होगी।

माशिमं ने 10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा फीस की पूरी जिम्मेदारी स्कूल संचालकों और प्राचार्यों को दे दी है। इन्हें फीस जमा करने के साथ ही कियोस्क से लिस्ट निकालकर उसका सत्यापन भी करना होगा। माशिम ने स्पष्ट किया है कि अब कोई भी विद्यार्थी कियोस्क में जाकर फीस जमा नहीं करेगा।

Advertisement

यदि किसी विद्यार्थी का फार्म जमा नहीं होता है, तो स्कूल और प्राचार्य विलंब शुल्क भरेंगे। दरअसल, पिछले साल कई जिलों में सरकारी और निजी स्कूलों स्कूलों के 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क समय पर जमा नहीं हो पाई थी, जबकि इन विद्यार्थियों ने समय से फीस और फार्म जमा कर दिए थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें