बालिकाओं ने लाठी और तलवार चलाकर किया शौर्य का प्रदर्शन

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जिस राज्य में पर्यटन स्थलों पर ऐसी आत्मविश्वास से पूर्ण महिला शक्ति हो वहां हम क्या कोई भी दिल खोल के घूम सकता है। हम हिन्दुस्तान के दिल में दिल खोल के घूमेंगे और पर्यटकों को भी भेजेंगे। उज्जैन में आकर सच में लगा कि यहां सच में महिलाएं सशक्त हो गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
यह बात आईएटीओ के साथियों ने पर्यटन सखियों से मिलकरकही। भोपाल में हुए इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ) के 39वें वार्षिक अधिवेशन में देशभर से 1200 से अधिक टूर एंड ट्रेवल सेक्टर के प्रतिभागियों ने सहभागिता की। त्रिदिवसीय अधिवेशन के उपरान्त 10 दल प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर भ्रमण पर आए।
उज्जैन में मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा संस्था सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट कार्ड के सहयोग से संचालित महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत होटल शिप्रा रेसीडेंसी में प्रशिक्षित युवतियों ने प्रतिभागियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। साथ ही आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाओं द्वारा जब लाठी, तलवार और चक्रे द्वारा शौर्य प्रदर्शन किया गया जिसे देख सभी रोमांचित हो उठे। इस दौरान परियोजना समन्वयक अमृता चतुर्वेदी, रीजनल मैनेजर अजय श्रीवास्तव, जनरल मैनेजर बिंबसार सिंगादिया, प्रशिक्षक करुणा शितोले, छवि कदम आदि उपस्थित थे।









