‘सौभाग्य’ के लिए मंदिर में लगी लंबी कतार

पटनी बाजार मंदिर में महिआओं की उमड़ी भीड़, हरतालिका तीज पर पूरे शहर में पूजन का उत्साह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। हरतालिका तीज पर शिव मंदिरों सहित विभिन्न मंदिरों में महिलाओं द्वारा पूजन पाठ किया है। शुक्रवार को घर घर महिलाओं द्वारा पूजन पाठ किया गया। पटनी बाजार स्थित सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। भाद्रपद (भादौ) माह की तृतीया महिलाओं द्वारा हरतालिका तीज के रूप में मनाई जाती है।

AdvertisementView this post on InstagramAdvertisement
महिलाएं निराहार और निर्जल रहकर व्रत रखती हैं। यानी न अन्न ग्रहण करती हैं न पानी पीती हैं। मान्यता है कि इससे पति की लंबी आयु होती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। रात्रि जागरण भी किया जाता है। पटनी बाजार स्थित सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर में महिलाओं द्वार भजन कीर्तन कर रात्रि जागरण किया गया और दर्शन पूजन किया गया।
2 से 3 घंटे इंतजार के बाद महिलाओं को हो रहे भगवान के दर्शन
हरतालिका तीज पर पटनी बाजार स्थित सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर में दर्शनों का महत्व है। तीज का व्रत रखने वाली महिलाएं यहां भगवान के दर्शन पूजन कर सौभाग्य की मंगल कामना करती हैं। रात 12 बजे से मंदिर के पट खुलते ही महिलाओं की लाइन लगना शुरू हो गई थी।
हरतालिका तीज पर महिलाएं बिना पानी पीये व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करती हैं साथ ही पूरी रात जागरण कर मंदिरों में भजन कीर्तन भी करती हैं। हरतालिका तीज पर पटनी बाजार स्थित 84 महादेव में से एक सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर में दर्शनों का महत्व स्कंद पुराण में बताया गया है। इसी के चलते देर रात से मंदिर में दर्शनों का सिलसिला शुरू हुआ। सुबह तक महिलाओं की लाइन मगरमुंहा की गली तक पहुंच चुकी थी। स्थिति यह थी कि महिलाओं को भगवान के दर्शनों में दो से तीन घंटे का इंतजार करना पड़ रहा था। सुरक्षा व्यवस्था के लिये यहां पुलिस द्वारा बेरिकेडिंग की गई है।
हरतालिका तीज पर पटनी बाजार स्थित सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर में दर्शनों का महत्व है। तीज का व्रत रखने वाली महिलाएं यहां भगवान के दर्शन पूजन कर सौभाग्य की मंगल कामना करती हैं। रात 12 बजे से मंदिर के पट खुलते ही महिलाओं की लाइन लगना शुरू हो गई थी।
हरतालिका तीज पर महिलाएं बिना पानी पीये व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करती हैं साथ ही पूरी रात जागरण कर मंदिरों में भजन कीर्तन भी करती हैं। हरतालिका तीज पर पटनी बाजार स्थित 84 महादेव में से एक सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर में दर्शनों का महत्व स्कंद पुराण में बताया गया है।
इसी के चलते देर रात से मंदिर में दर्शनों का सिलसिला शुरू हुआ। सुबह तक महिलाओं की लाइन मगरमुंहा की गली तक पहुंच चुकी थी। स्थिति यह थी कि महिलाओं को भगवान के दर्शनों में दो से तीन घंटे का इंतजार करना पड़ रहा था। सुरक्षा व्यवस्था के लिये यहां पुलिस द्वारा बेरिकेडिंग की गई है।








