Advertisement

जिला अस्पताल पूरी तरह चरक भवन में शिफ्ट

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जिला चिकित्सालय परिसर के भवनों को तोड़कर मेडिकल कॉलेज बनाया जाना प्रस्तावित है। इस कारण अस्पताल परिसर के भवन में संचालित होने वाले सभी विभागों को चरक अस्पताल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया पिछले दिनों से चल रही थी और बीती रात यहां से इमरजेंसी सहित वार्डों में भर्ती मरीजों को चरक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

आज से चरक अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों का उपचार भी शुरू हो चुका है। सिविल अस्पताल में सिर्फ आईसीयू वार्ड है और इमरजेंसी कक्ष में एक डॉक्टर की ड्यूटी है। डॉक्टर का कहना है कि यदि कोई गंभीर मरीज यहां आता है जिसे आईसीयू की आवश्यकता है तो उसे भर्ती करेंगे। हालांकि यह प्रक्रिया भी कुछ दिनों के लिए है क्योंकि चरक अस्पताल का आईसीयू वार्ड तैयार हो रहा है।

ऐसे पहुंचे चरक भवन इमरजेंसी तक

Advertisement

चरक अस्पताल में प्रवेश के दो गेट हैं। गेट नंबर 1 से इमरजेंसी में जाने वालों को प्रवेश दिया जा रहा है। गेट नंबर 2 से ओपीडी के मरीजों का प्रवेश है। यहां मेडिसीन ओपीडी के अलावा अन्य बीमारियों से संबंधित डॉक्टर्स भी बैठ रहे हैं। ओपीडी के पास ही दवा वितरण कक्ष भी है।

गेट नंबर 1 से प्रवेश करते ही लेफ्ट साइड के कक्ष क्रमांक 2 में इमरजेंसी का संचालन शुरू किया गया है। इसके सामने आब्र्जवेशन कक्ष भी बनाया गया है। डॉक्टर्स का कहना है कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को उसकी स्थिति के अनुसार आब्र्जवेशन कक्ष में कुछ समय के लिए रखा जाएगा। यदि मरीज की स्थिति में सुधार होता है तो उसे घर जाने की अनुमति दी जाएगी और यदि भर्ती करने की स्थिति बनती है तो उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

Advertisement

किस मंजिल पर कौन सा वार्ड

दो मंजिला चिकित्सालय में सभी वार्डों को समाहित किया गया था लेकिन ६ मंजिल के चरक अस्पताल में अलग-अलग फ्लोर पर वार्डों को बनाया गया है। वर्तमान में किस फ्लोर पर कौन सा वार्ड संचालित हो रहा है उसकी जानकारी इस प्रकार है :-

वार्ड  -मंजिल  -कक्ष क्रमांक

ऑपरेशन -थियेटर -द्वितीय मंजिल 218

ईएनटी -चतुर्थ मंजिल- 409

पुरुष -सर्जिकल चतुर्थ -मंजिल 422

महिला- सर्जिकल चतुर्थ -मंजिल 432

महिला -ऑर्थोपेडिक चतुर्थ -मंजिल 432

पुरुष -ऑर्थोपेडिक चतुर्थ -मंजिल 433

बर्न -वार्ड चतुर्थ -मंजिल 431

पुरुष -मेडिसिन पांचवीं -मंजिल 501

महिला- मेडिसिन पांचवीं -मंजिल 502

डीवीडी- पांचवीं मंजिल- 503

टीबी, इंफेक्शन- पांचवीं मंजिल -503

आई वार्ड -पांचवीं मंजिल -508

आई ओटी – पांचवीं मंजिल -509

एक्सरे, सोनोग्राफी इमरजेंसी के पास

एक्सरे, सोनोग्राफी कक्ष को इमरजेंसी कक्ष के पास रखा गया है, जबकि पर्चा बनाने, इंजेक्शन कक्ष, ब्लड, यूरीन टेस्ट के कक्ष भी इसी फ्लोर पर हैं। इमरजेंसी, ओपीडी, दवा वितरण और जांच से जुड़े सभी विभागों को प्रथम तल पर रखा गया है जबकि मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्डों को मुख्यत: चौथी और पांचवीं मंजिल पर रखा गया है।

Related Articles

Write a review