Popup Image
Advertisement

थाली में सिमटा सब्जियों का दायरा

लगातार बारिश से सब्जियों की आवक कम, कीमतों में इजाफा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पिछले कुछ दिनों से शहर में लगातार हो रही बारिश का असर सब्जियों पर भी दिखाई दे रहा है। मक्सी रोड स्थित सब्जी मंडी में सब्जियों की आवक कम हो गई जिसके चलते कीमतों में उछाल आया है। खेरची में हरा धनिया 200 रुपए प्रतिकलो के भाव पर पहुंच गया है जो ग्राहकों की पहुंच से दूर होता जा रहा है।

वहीं खाने की थाली से भी सब्जियां कम हो गई हैं। आवक कम होने के संबंध में खेरची सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि लगातार बारिश के चलते सब्जियों को खेतों से तोड़ा नहीं जा रहा है जिससे वह खराब हो रही हैं। इसी के कारण मंडी में सब्जियों की आवक में कमी आई है और भाव बढ़ गए हैं। ग्राहक भी कम क्वांटिटी में सब्जियां खरीद रहे हैं।

Advertisement

कीमतों पर एक नजर
सब्जियां भाव      प्रति किलो में
धनिया              200 रुपए
अदरक            120 रुपए
मैथी                100 रुपए
टमाटर             60 रुपए
हरी मिर्च           60 रुपए
करेला              50 रुपए
प्याज           30 से  50 रुपए
आलू           20 से 30 रुपए
(खेरची भाव सब्जी विक्रेताओं के अनुसार)

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें