Advertisement

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए एक्टर गोविंदा,फैंस का जताया आभार

अपनी रिवॉल्वर से गोली चलने से घायल हुए बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मुंबई के क्रिटिकेयर एशिया से उन्हें डिस्चार्ज किया गया।

Advertisement

डिस्चार्ज होते समय गोविंदा अपने परिवार के लोगों के साथ नजर आए। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता और बेटी दिखाई दीं। अस्पताल से बाहर आने के बाद गोविंदा ने व्हीलचेयर पर बैठे गोविंदा ने हाथ जोड़कर फैंस का दुआओं के लिए शुक्रिया अदा किया।गोविंदा ने अस्पताल से बाहर आने पर पैपराजी और फैंस से मिलते हुए कहा, “मैं सभी को उनकी प्रार्थनाओं, दुआओं के लिए धन्यवाद देता हूं।

मैं विशेष रूप से अपने प्रशंसकों को मेरे लिए इतनी प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं उनके प्यार के लिए तहे दिल से उनका शुक्रिया अदा करता हूं।”गोविंदा के साथ यह हादसा मंगलवार (1 अक्टूबर) को हुआ था। जब वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को अलमारी में रख रहे थे, तभी वह हाथ से छूट गई और गोली चल गई। इस दौरान गोविंदा के पैर में गोली लगी थीं।

Advertisement

इससे पहले गोविंदा को डिस्चार्य कराने अस्पताल पहुंची उनकी सुनीता आहूजा ने एक्टर की हेल्थ को लेकर फैंस को अपडेट दिया था। उन्होंने कहा था, ‘साहब बच गए, इससे सबसे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है। नवरात्र के बीच में वह घर जा रहे हैं। सबका आशीर्वाद है, माता रानी का आशीर्वाद है। सबकी दुआओं से वह एकदम ठीक हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें