कुत्तों के कारण हुआ एक और हादसा, चली गई मासूम बच्ची की जान

उज्जैन.केडी गेट निवासी 8 वर्षीय इंसिया पिता मुस्तफा लोहा वाला अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी एक कुत्ते ने बच्ची को काटने की कोशिश की।

इस आपाधापी और दोड़ भाग से बच्ची बुरी तरह सहम गई। घायल इंसिया को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया जब तक बच्ची की सांस थम चुकी थीं।
बोहरा समाज में कुत्ते द्वारा काटने की यह तीसरी घटना है, इसके पूर्व डाबरी पीठा में एक्टिवा से बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही महिला के पीछे कुत्ते लग गए थे तब महिला व बच्चे स्कूटर से गिरकर घायल हो गए थे।
एक अन्य घटना में बोहरा समाज के एक व्यापारी अली असगर कागजी जो कुवैत से उज्जैन आया था उसे भी कुत्ते ने काट लिया था जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई थी और आज यह तीसरी बड़ी घटना हुई है।
फ्रीगंज में व्यापार करने वाले मुस्तफा लोहेवाले की 7 साल की बेटी इंसिया सेंट पाल स्कूल में पहली की छात्रा थी। शुक्रवार को उसका एग्जाम था। वो डेढ़ बजे घर पहुंची। सवा दो बजे वह घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान स्ट्रीट डॉग को देखकर डर गई।बच्ची के फूफा कुदुबुद्दीन अगरबत्तीवाला ने बताया कि घर पहुंचने के बाद बच्ची निढाल हो गई। उसे उल्टी होने लगी। उसे दो निजी अस्पतालों में ले जाया गया। दोनों ही जगह डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।









