Advertisement

वारदात के इरादे से घूम रही महिला गैंग पकड़ाई

स्मार्ट पार्किंग में खड़ी गाडिय़ों में चोरी की थी योजना

Advertisement

उज्जैन। महाकाल मंदिर क्षेत्र की पार्किंग में खड़ी गाडिय़ों में चोरी की प्लानिंग कर रही चार इंदौरी महिलाओं की गैंग को महाकाल पुलिस ने पकड़ा है।इन दिनों सावन मेें महाकाल क्षेत्र में दर्शनार्थियों की भीड़ जुट रही है। पार्किंग में खड़ी गाडिय़ों के आसपास चार संदिग्ध महिलाओं के घूमने की सूचना पर तुरंत इन्हें पकड़ लिया।

टीआई गगन बादल ने बताया भीड़ में घुसकर ये महिलाएं मोबाइल, पर्स और चेन चोरी और खड़ी गाडिय़ों के कांच तोडक़र अंदर रखा सामान चुराने के इरादे से घूम रही थीं। टीम ने पार्किंग से सुमन पति कार्तिक, ममता पति राहुल तलवार, गंगा सक्ते पति मधुकर तीनों निवासी राजेंद्र नगर इंदौर और सोनम मकवाना पति गौरव निवासी आनंद नगर इंदौर को गिरफ्तार किया। इनके पास से सरिए, पेचकस, चाबी का गुच्छा भी मिला है।

Advertisement

 

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें