हर वर्ष धनतेरस का त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस खुशहाली और सुख-स्मृद्धि का त्योहार है। धन के देवता कुबरे को कहा जाता है। इस दिन भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है, जिसे धन त्रयोदशी और धन्वन्तरि त्रयोदशी भी कहा जाता है।
ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदना शुभ होता है। इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में सुख-स्मृद्धि आती है। मगर धनतेरस पर कुछ चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए। इनका खरीदना घर के लिए अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस पर अगर इन चीजों को खरीदा जाए, तो घर की भाग्योदय और सुख-स्मृद्धि पर असर पड़ता है। आइये जानते हैं कि धनतेरस पर किन चीजों का खरीदना अशुभ होता है।
वास्तु के हिसाब से धनतेरस में करें खरीदी
ज्योतिष और वास्तु के विशेषज्ञ बताते हैं, ” धनतेरस के दिन कई ऐसी वस्तुएं होती हैं. जिनकी खरीदी वास्तु के हिसाब से कर सकते हैं, जो बहुत ही शुभ होता है. धनतेरस के दिन विशेष रूप से झाड़ू, सोना, चांदी, पीतल, तांबे के बर्तन खरीदना चाहिए. धनतेरस पर धनिया खरीदना भी काफी शुभ माना जाता है. इसके अलावा लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति भी लेना चाहिए. लेकिन सोना खरीदना सबसे शुभ माना जाता है. धनतेरस के दिन विशेष रूप से गोमती चक्र और कौड़ी भी खरीदना चाहिए. गोमती चक्र की लक्ष्मी जी के साथ पूजा करने से बच्चों के रोग व्याधि शांत होते हैं और घर में सुख समृद्धि आती है. गोमती चक्र की पूजा धनतेरस और दीपावली दोनों में करते हैं.”
शुभ मुहूर्त में सोना खरीदें
धनतेरस के दिन क्या खरीदना अशुभ होता है
काले रंग की चीजें न खरीदें
धनतेरस के दिन काली चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। काला रंग किसी भी चीज़ के लिए अशुभ माना जाता है। इस दिन काले रंग के कपड़े भी नहीं पहननें चाहिए।
धार वाली चीजें
धनतेरस पर धार वाली चीजें जैसे छुरी, कैंची आदि बिल्कुल न खरीदें। अगर इन दिन चीजों को खरीदा जाए, तो घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
कांच से बना सामान न खरीदें
कांच से बनी चीजें धनतेरस पर खरीदने से बचें। कांच राहू का प्रतीक है, इसलिए धनतरेस पर कांच की चीजें घर न लाएं।
तेल से बनी चीजें न खरीदें
धनतेस के दिन घी, रिफाइंड और तेल आदि जैसी चीज़े नहीं खरीदनी चाहिए। अगर घर के लिए खरीदना है, तो धनतेरस से पहले ही खरीद लें। इससे घर में बरकत नहीं होती है।
लोहे से बनी चीजें न खरीदें
धनतेरस पर लोहे से बनी चीजें कतई न खरीदे। अगर घर के लिए लोहे के बर्तन खरीदने हैं, तो धनतेरस से पहले ही खरीद लें। धनतेरस वाले दिन नहीं खरीदने चाहिए।
प्लास्टिक खरीदने से बचें
धनतेरस पर प्लास्टिक खरीदने से बचना चाहिए। इससे घर में अंशांति फैलती है। प्लास्टिक आसानी से जल जाता है, जो कि घर के लिए अशुभ होता है।