जानिए लक्ष्मी पूजा में किस रंग के कपड़े पहनें…

कार्तिक मास की अमावस्या पर दीपावली पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 31 अक्टूबर, गुरुवार आज मनाया जाएगा। शाम को देवी लक्ष्मी की पूजा करने की परंपरा है। देवी लक्ष्मी की पूजा के दौरान कईं बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, तभी पूजा का पूरा फल मिलता है। लक्ष्मी पूजा में पहने जाने कपड़ों का रंग भी धर्म के अनुकूल होना चाहिए।जानिए लक्ष्मी पूजा में किस रंग के कपड़े पहनें…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीला रंग है सबसे श्रेष्ठ
लक्ष्मी पूजा के दौरान पीले रंग के कपड़े पहनना बहुत ही शुभ रहता है। ये रंग देवगुरु बृहस्पति से संबंधित है। भगवान विष्णु को पीतांबरधारी कहते हैं यानी पीले वस्त्र पहनने वाले। पीला रंग आध्यात्म की प्रतीक भी है। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान पीला रंग के कपड़े ही विशेष रूप से पहने जाते हैं। इससे न सिर्फ आपका गुरु ग्रह बलवान होगा बल्कि देवी लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की कृपा भी आप पर बनी रहेगी।

इन रंगों के कपड़े भी पहन सकते हैं
पीले के अलावा आप लक्ष्मी पूजा में लाल, चमकीले, केसरिया या सफेद रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं। ये सभी रंग शुभ ग्रह जैसे सूर्य, मंगल, शुक्र और चंद्रमा से संबंधित है। लक्ष्मी पूजा में इन रंगों के कपड़े पहनने से देवी लक्ष्मी आप पर प्रसन्न रहेंगी और शुभ फल प्रदान करेंगी।

इन रंगों के कपड़े न पहनें
लक्ष्मी पूजा में काले रंग के कपड़े भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए। ये रंग निगेटिविटी यानी नकारात्मकता का प्रतीक है। शुभ कामों में काले रंग के कपड़े पहनना ठीक नहीं माना जाता। काले के अलावा अन्य डार्क रंग जैसे नीले, ब्राउन इन रंगों को कपड़े भी लक्ष्मी पूजा के दौरान पहनने से बचना चाहिए।

Related Articles