गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को होगी गणपति स्थापना, जानें शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख

गणपति बप्पा के भक्तों के लिए साल 2026 का सबसे खास त्योहार जल्द आने वाला है। हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है। इस दौरान घरों और पंडालों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की जाती है।
साल 2026 में गणेश चतुर्थी 14 सितंबर, सोमवार को मनाई जाएगी। इसी दिन गणपति बप्पा की स्थापना के साथ 10 दिवसीय गणेशोत्सव शुरू होगा।
गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त
गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की स्थापना और पूजा के लिए मध्याह्न का समय शुभ माना जाता है। 2026 में गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त 14 सितंबर को सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक बताया गया है। इस दौरान भक्त गणपति बप्पा की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं।
10 दिनों तक मनाया जाएगा गणेश उत्सव
गणेश चतुर्थी से शुरू होने वाले इस उत्सव के दौरान भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार गणपति बप्पा को घर या पंडाल में विराजमान करते हैं। रोजाना पूजा, आरती और भोग लगाया जाता है। भगवान गणेश को मोदक और लड्डू का भोग लगाने की भी खास परंपरा है।
25 सितंबर को होगा गणपति विसर्जन
गणेश उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी, 25 सितंबर 2026 को होगा। इसी दिन गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाएगा। भक्त ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ बप्पा को विदाई देते हैं और अगले साल फिर आने की कामना करते हैं।
Ganesh Chaturthi 2026 की खास तारीखें
- गणेश चतुर्थी: 14 सितंबर 2026, सोमवार
- गणपति स्थापना मुहूर्त: सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक
- चतुर्थी तिथि समाप्त: 15 सितंबर 2026, सुबह 7:44 बजे
- गणपति विसर्जन: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार









