Advertisement

आगर मालवा में कार पलटी दो की मौत, पांच लोग घायल

आगर मालवा। इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे के सुसनेर मार्ग पर शनिवार देर रात एक क्रेटा अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में वाहन सवार 2 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। वाहन में सवार सभी लोगों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से जिला हॉस्पिटल लाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

जिला हॉस्पिटल स्थित पुलिस चौकी पर पदस्थ एएसआई संतोष वर्मा ने बताया कि चामड़दा के समीप यह हादसा हुआ है। वाहन सवार सभी लोग कोटा राजस्थान के रहने वाले हैं, जो उज्जैन जा रहे थे। यहां महाकाल के दर्शन कर उन्हें शिर्डी जाना था। सभी घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया, जिसके बाद 4 घायलों को उज्जैन रेफर किया गया है। वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review