मीडियाकर्मी के घर पर पथराव करने वालों का जुलूस निकाला

कान पकड़ माफी मांगते रहे बदमाश
Advertisement
उज्जैन। मंगलवार रात को मीडियाकर्मी के कार के कांच फोड़ घर पर पथराव करने वाले तीन आरोपियों को पकड़कर माधवनगर पुलिस ने उसी क्षेत्र में जुलूस निकाल दिया। तीनों आरोपी कान पकड़कर क्षेत्र में माफी मांगते हुए नजर आए।
दरअसल, मंगलवार रात करीब 11 बजे अशोक नगर में रहने वाले मीडियाकर्मी अमृत बैंडवाल के घर पर पत्थर फेंके गए और घर के बाहर खड़ी कार के कांच बदमाश जीतू ठाकुर, रोहित जाटवा और राम ने फोड़ दिए। इसकी जानकारी अमृत ने एसपी सहित माधव नगर पुलिस को दी। बुधवार शाम माधव नगर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़कर उनका जुलूस निकाला। तीनों को उसी क्षेत्र में घुमाया गया जहां उन्होंने बीती रात पथराव किया था।
Advertisement
View this post on InstagramAdvertisement









