Advertisement

पहले खेत में घेर कर पिता-पुत्र को पीटा कार से बंदूक निकाली, फायर कर दिया

गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जमालपुरा में जमीन के विवाद को लेकर चार लोगों ने पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने हत्या करने के लिऐ गोली भी चलाई। गनीमत रही कि निशाना चूक गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान में ले लिया है।

नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया ग्राम जमालपुरा निवासी 45 वर्षीय अशोक आंजना और उनके पिता हीरालाल आंजना पर उनके खेत पर धीरज आंजना और उसके साथी रतन, मनोज एवं अमित ने एकजुट होकर हमला कर दिया। पिता-पुत्र के साथ मारपीट की गई। इसी हमले के दौरान धीरज अपनी कार से बंदूक निकाल लाया और गोली चला दी। गोली अशोक के पास से होकर निकल गई और वह बाल-बाल बच गया। इस वारदात के बाद चारों आरोपी फरार हो गए। दोनों घायल पिता-पुत्र को अस्पताल ले जाया गया।

Advertisement

मूलत: जमीन का है विवाद

कान्ह नदी के प्रोजेक्ट के अंतर्गत बनाए जाने वाले रास्ते की जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। रास्ता दोनों पक्षों की जमीन के बीच से होकर निकलना है। इनके बीच अपनी-अपनी जमीन कम-ज्यादा देने को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते यह घटना हुई।

Advertisement

आरोपियों की तलाश जारी
नानाखेड़ा थाना पुलिस ने अशोक आंजना की शिकायत पर आरोपी धीरज आंजना और साथी रतन, मनोज एवं अमित के खिलाफ प्राणघातक हमले सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्रकुमार यादव ने बताया कि रास्ते के लिए जमीन देने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। उसी में मारपीट के बाद गोली चलाई गई। चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की गई है।

Related Articles

Write a review