Advertisement

डेंगू की शंका, ब्लड टेस्ट कराया रिपोर्ट से पहले महिला की मौत

बुखार आने पर चरक अस्पताल में भर्ती हुई थी महिला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। दो दिनों तक ठंड लगकर बुखार आने के कारण खत्रीवाड़ा में रहने वाली महिला चरक अस्पताल में उपचार कराने पहुंची। यहां डॉक्टर ने उसे भर्ती किया। डेंगू की शंका में उसका ब्लड टेस्ट कराया, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले उसकी मृत्यु हो गई।

खत्रीवाड़ा में रहने वाली 40 वर्षीय संगीता पति दीपक ठाकुर को शनिवार सुबह बुखार आने पर परिजनों ने चरक अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने डॉक्टर को बताया कि दो दिनों से संगीता को ठंड लगकर बुखार आ रहा है। डेंगू की आशंका में डॉक्टर ने उसे अस्पताल में भर्ती किया और ब्लड टेस्ट कराने के बाद उपचार शुरू किया।

Advertisement

जमाई चंद्रकांत तिवारी ने बताया कि दोपहर बाद संगीता की अस्पताल से छुट्टी कराने के बाद उसे घर ले गए थे। शाम करीब 7.30 बजे संगीता की हालत बिगड़ी। नाक से खून आने लगा। कुछ समझ पाते तब तक वह बेसुध हो गई। उसे लेकर चरक अस्पताल आए। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट आज आने वाली है। खाराकुआं पुलिस ने मर्ग कायम कर संगीता के शव का पीएम कराया।

दो बेटियां, पति लापता
चंद्रकांत तिवारी ने बताया कि संगीता की दो बेटियां हैं। वह होटल में रोटी बनाने का काम करती थी। पति 8 वर्षों से लापता है। संगीता खत्रीवाड़ा में किराये के मकान में रहती थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें