Popup Image
Advertisement

होटल हिमालया में 7.50 लाख का जुआ पकड़ाया

5 कार, 2 बाइक और 15 मोबाइल जब्त, 14 पर केस

Advertisement

उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र की होटल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए लोग कमरे में जुएं की फड़ सजाकर लाखों की हारजीत कर रहे थे। साइबर सेल की टीम को इसकी जानकारी लगी। यहां दबिश देकर पुलिस ने 14 लोगों को पकड़कर लाखों की नकदी, वाहन और मोबाइल जब्त किए हैं।

साइबर सेल प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवासरोड स्थित खाना खजाना के ऊपर होटल हिमालया ग्रीन के रूम में बड़े पैमाने पर जुअं खेला जा रहा है। सायबर सेल की टीम ने नागझिरी थाना पुलिस फोर्स के साथ मिलकर होटल के रूम नंबर 107 में दबिश दी और यहां से धीरज सिसौदिया इंदौर, प्यारे मोहन उर्फ प्यारे मियां निवासी सांवेर, अम्बाराम पटेल देवास, राकेश सोलंकी मानपुर इंदौर, कमलेश राव, युसूफ पटेल, दिलीप राजपूत, दिलावर शाह, पंकज जैन, कादर खान, संजीव गुप्ता, शहजाद खान, राहुल प्रजापत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि कमरे से 7 लाख 53 हजार रुपए नकद, 14 मोबाइल जब्त हुए हैं जबकि आरोपियों की 5 कारें, 2 बाइक भी जब्त की गई।

Advertisement

इंदौर, देवास, रतलाम से आए थे शादी में शामिल होने, जुआ खेलने लगे

पुलिस ने बताया कि होटल में शादी समारोह चल रहा था। उसी में शामिल होने के लिए उक्त लोग इंदौर, देवास, रतलाम से आए थे और होटल के कमरे में बड़े पैमाने पर हार जीत का जुआं खेल रहे थे। टीआई कमल निगवाल ने बताया कि नागझिरी थाना पुलिस और सायबर सेल की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उक्त लोगों को गिरफ्तार किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें