Advertisement

पहले पत्नी को तबीयत से पीटा फिर इलाज कराने अस्पताल भी ले गया

पति बोला…कपड़े फेंक रही थी, रोका तो ईंट उठाकर मारने दौड़ी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। टंकारिया में बुधवार शाम पति पत्नी के बीच विवाद हुआ। पति ने पत्नी को लट्ठ से जमकर पीटा फिर स्वयं ही उसे लेकर अस्पताल आया। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद घायल महिला को भर्ती कर उपचार शुरू किया है।

टंकारिया थाना चिंतामण में रहने वाली 32 वर्षीय मायाबाई पति राजकुमार को उसके पति ने घायल हालत में चरक अस्पताल में भर्ती कराया। पति राजकुमार ने बताया कि शाम को काम से घर लौटा तो देखा माया कपड़े फेंक रही थी। उसे रोका तो ईंट उठाकर मारने दौड़ी। स्वयं को बचाने के लिए मैंने डंडा उठाया तो उसने भी लट्ठ उठा लिया।

Advertisement

जैसे तैसे माया से लट्ठ छीना फिर भी वह काबू में नहीं आई तो डंडे से उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान घर में 2 वर्ष का बेटा था। शरीर में गंभीर चोंटे आने के बाद माया को राजकुमार ही अस्पताल लेकर आया जहां उसका उपचार जारी है।

Advertisement

Related Articles

Write a review