Advertisement

20 कैमरे और 25 पुलिसकर्मियों के हाथों में कार्तिक मेले की सुरक्षा की कमान

 बीडीएस भी कर रहा चैकिंग

 

Advertisement

असर… 8 दिनों में मोबाइल चोरी की सिर्फ एक वारदात, अपनों से बिछड़े 5 बच्चों को भी मिलवाया

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। शिप्रा तट पर लगने वाले परंपरागत कार्तिक मेले की रंगत दिन बीतनेे के साथ बढ़ती जा रही है। शाम ढलते ही शहरवासियों की चहल-कदमी से मेला गुलजार हो उठता है। लोगों की सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के लिए इस बार मेले में विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Advertisement

चारों प्रवेश द्वार सहित अलग-अलग सेक्टर में करीब 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिसके माध्यम से कार्तिक मेला मंच के पास बने कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा 7 थानों के 25 पुलिसकर्मी अलग-अलग समय पर ड्यूटी कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि मेले के शुरुआती 8 दिनों में मोबाइल चोरी की केवल एक वारदात सामने आई है। इसके अलावा मेले में परिजनों से बिछड़े 5 बच्चों को भी पुलिस अपनों से मिलवा चुकी है।

शाम को बीडीएस कर रहा चैकिंग

Advertisement

कंट्रोल रूम पर ड्यूटी पर तैनात एसआई जितेंद्र झाला ने बताया कि मेले में सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए बम डिस्पोजल स्क्वॉड भी एक्टिव है। हर शाम को ७ से रात ९ बजे के बीच पुलिस के साथ मिलकर पूरे मेला क्षेत्र की चैकिंग की जा रही है। मेले के इतिहास में यह पहली बार है जब बम डिस्पोजल स्क्वॉड द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

बिछड़ों को परिवार से मिलवाया

सुरक्षा की कमान संभालने के साथ पुलिस मेले में बिछडऩे वालों को अपने परिवार से मिलवाने का काम भी कर रही है। बीते 8 दिनों की बात करें तो पुलिसकर्मी अब तक मेले में बिछड़े 5 बच्चों को अपने परिजनों से मिलवा चुके हैं। इसके लिए बकायदा कंट्रोल रूम से ही अनाउंसमेंट भी किया जा रहा है। समय-समय पर अलग-अलग शिफ्ट में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें