Advertisement

3.20 हेक्टेयर में 283 करोड़ से आकार ले रहा Unity Mall

शोरूम, मिलेट, खाद्य दुकानें, गेम जोन और मल्टीप्लेक्स होगा तैयार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। हरिफाटक-इंदौर रोड़ बायपास पर शासन द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से यूनिटी मौल का निर्माण कराया जा रहा है जहां एक ही स्थान पर शहरवासियों के साथ उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर शोरूम, खाद्य दुकानें, रेस्टोरेंट, गेमजोन और मल्टीप्लेक्स की सुविधा मिलेगी।

यूनिटी मॉल की निर्माण एजेंसी उज्जैन विकास प्राधिकरण है। 3.20 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 283.71 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले यूनिटी मॉल का निर्माण पिछले वर्ष ही शुरू हो चुका है।

Advertisement

यूनिटी मॉल निर्माण का उद्देश्य एक ही स्थान पर शहरवासियों के साथ देश-विदेश से उज्जैन आने वाले लोगों व श्रद्धालुओं को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यहां पर शोरूम, सक्टरीय दुकानें, कियोस्क, मध्यप्रदेश पविलियन, तकनीकी लोक, मिलेट, खाद्य दुकानें, रेस्टोरेंट, गेम जोन, मल्टीप्लेक्ट की सुविधा लोगों को मिलेगी।

तीन मंजिला होगा मॉल

Advertisement

मॉल को ग्राउण्ड फ्लोर के अलावा तीन मंजिला बनाया जा रहा है। ग्राउण्ड फ्लोर में 12 शोरूम निर्मित होंगे वहीं फस्र्ट व सेकंड फ्लोर पर भी 12-12 शोरूम इस प्रकार कुल 36 शोरूम प्रति 99 स्क्वेयर मीटर के रहेंगे। यूनिटी मॉल में कुल 45 दुकानें, 27 फूट शॉप एवं रेस्टोरेंट, एक मल्टीप्लेक्ट रहेगा वहीं एक कन्र्वसेशन हॉल, तीन मीटिंग हॉल और 46 रूम भी बनेंगे।

Related Articles

Write a review