Advertisement

फर्जी जमीन मालिक बनाकर इंदौर की महिला से ढाई करोड़ की ठगी

4 बदमाश हिरासत में, एक से पिस्टल, कारतूस और कार जब्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। इंदौर में रहने वाली महिला को मानपुरा नागझिरी थाना क्षेत्र की जमीन दिखाकर परिचित ने फर्जी जमीन मालिक बनाने के बाद ढाई करोड़ का सौदा कर लिया। साजिश में उज्जैन, इंदौर व राजस्थान के लोग शामिल हैं जिन्हें माधव नगर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि रेहाना पति फरहत खान 47 वर्ष निवासी तेजाजी नगर इंदौर ने मानपुरा नागझिरी क्षेत्र स्थित जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराकर ढाई करोड़ की धोखाधड़ी की शिकायत माधव नगर थाने में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि फरहत खान का परिचित इरफान निवासी इंदौर फर्जी सौदे का सूत्रधार था।

Advertisement

फरहत को इरफान से 75 लाख रुपए लेना थे। इरफान ने उसे मानपुरा स्थित जमीन दिखाई जिसकी कीमत 1 करोड़ 25 लाख रुपए बताई थी। फरहत ने जमीन पसंद की और सौदे को तैयार हो गया। उक्त जमीन अशोक सकलेचा निवासी भोपाल के नाम पर थी। इरफान ने अपने दोस्त राकेश के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा और धनकिशोर तथाकथित घनश्याम निवासी राजस्थान की मदद ली।

आधार में करेक्शन के बाद रजिस्ट्री

Advertisement

धनकिशोर उर्फ घनश्याम, राकेश, अशोक, इरफान ने मिलकर चाक्षू गोयल नामक व्यक्ति के आधार कार्ड में करेक्शन कराया। उसे अशोक सकलेचा बना दिया। उसने रजिस्ट्रार कार्यालय में पहुंचकर मानपुरा की जमीन के फर्जी डाक्यूमेंट पेश कर रजिस्ट्री रेहाना के नाम से करा दी।

अवैध कब्जा छोड़ने के एवज में मांगे रुपए

अशोक सकलेचा निवासी भोपाल की जमीन पर राकेश व उसके साथियों ने अवैध कब्जा किया था। इरफान और धनकिशोर के षड्यंत्र की जानकारी उसे भी थी। राकेश ने कब्जा छोड़ने के बदले रुपए मांगे। इस पकार सौदा ढाई करोड़ तक पहुंच गया था। इधर असली अशोक सकलेचा को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने भी थाने में शिकायती आवेदन दिया।

घेराबंदी कर पकड़ा धोखेबाजों को

माधव नगर पुलिस ने शुक्रवार रात राकेश को पिस्टल, कारतूस के साथ कार सहित गिरफ्तार किया। इसके अलावा घनश्याम, अशोक, इरफान, अशोक भी पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के मामले में इनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Write a review