हेलिकॉप्टर से दुल्हन को ब्याह कर पहुंचा दूल्हा

उज्जैन के सांवराखेड़ी से महिदपुर के भीमखेड़ा गई थी बारात, बेटे के लिए खर्च किए 11 लाख
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
देखने वालों का लगा मजमा, जमकर हो रहे शादी के चर्चे
उज्जैन। एक पिता ने अपने बेटे की शादी में कुछ ऐसा किया कि सुनने और देखने वाले हैरान रह गए। इलेक्ट्रिक बाइंडिंग का काम करने वाले पिता का बेटा हेलिकॉप्टर से बारात लेकर दुल्हन को ब्याहने पहुंचा। जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। अब इस शादी के चर्चा आसपास जमकर हो रही है। पिता ने इस पर ११ लाख रुपए से अधिक खर्च किए। शनिवार सुबह दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ वापस लौट आया।
दरअसल, उज्जैन के ग्राम सांवराखेड़ी में रहने वाले जगदीश माली श्रीराम मोटर बाइंडिंग, होटल और बार के संचालक हैं। उनके छोटे बेटे ऋतिक माली का विवाह महिदपुर के पास भीमखेड़ा में रहने वाले तेजूलाल गुंदिया की बेटी आशा गुंदिया से हुआ। शुक्रवार शाम 4 बजे हेलिकॉप्टर से दूल्हा, उसके माता-पिता, बहन और जीजाजी महिदपुर के लिए रवाना हुए। इससे पहले दूल्हे की बहन ने तिलक लगाकर हेलिकॉप्टर का पूजन किया। बारातियों के लिए २ बस सहित 50 कारों की व्यवस्था की गई।
11 लाख से ज्यादा खर्च
दरअसल, ऋतिक ने अपने पिता से पूछा था शादी में आप अलग क्या करेंगे, इसी से उन्हें हेलिकॉप्टर से बारात ले जाने का आइडिया आया। पुलिस विभाग जिला प्रशासन, फायर, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य परमिशन ली। सांवराखेड़ी, महिदपुर और भीमाखेड़ी में हेलीपेड बनवाए जिसमें ३ लाख का खर्च आया। इसके बाद अहमदाबाद की कंपनी एरोट्रेंस से बात कर उसे 8 लाख 79 हजार रुपए का भुगतान किया।
देखने वालों का लगा मजमा
महिदपुर में हेलिकॉप्टर से बारात पहुंची तो दुल्हन के घर के पास बने हेलीपेड पर देखने वालों का मजमा लग गया। ग्रामीणों ने बारातियों का स्वागत किया। इसके बाद प्रोसेशन निकाला गया। महिदपुर के भीमखेड़ा में भी एक हेलीपेड बनाया गया है। जहां एक चार का गार्ड, एम्बुलेंस और दमकल की व्यवस्था की गई थी। शनिवार को दुल्हन को हेलिकॉप्टर से लेकर दूल्हा वापस लौटेगा।









