तीन वर्षीय बालिका की करंट की चपेट में आने से मौत

उज्जैन। नजरअली मिल परिसर के निर्माणाधीन स्वीमिंग पुल के पास खेल रही 3 वर्षीय बालिका करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे मृत हालत में चरक अस्पताल ले गए। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
नजरअली मिल परिसर में रहने वाली माही पिता मोहन 3 वर्ष यहां निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉ म्पलेक्स एवं स्वीमिंग पुल के परिसर में खेल रही थी। उसके पिता मोहन ने बताया कि परिसर के बोरिंग के पास खेलते समय माही बिजली के खुले तारों की चपेट में आ गई। जब माही की मां राधाबाई मोटर बंद करने वहां पहुंची तो बेटी को अचेत अवस्था में देखा। उसे लेकर अस्पताल आए जहां डॉक्टर ने माही को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
Advertisement









