प्रशांति चौराहे पर बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, एएसआई घायल

उज्जैन। प्रशांति चौराहे पर तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में एएसआई घायल हो गए जिन्हें प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बोलेरो वाहन जब्त किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शेख आदिल इंदौर के थाने में एएसआई के पद पर पदस्थ हैं। वह सुबह अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए उज्जैन से जा रहे थे।
प्रशांति चौराहा इंदौर रोड़ पर सामने से आ रही बोलेरो पिकअप ने शेख आदिल की बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल एएसआई को राहगिरों ने एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। नानाखेड़ा पुलिस ने यहां पहुंचकर बोलेरो वाहन जब्त किया।
Advertisement
Advertisement









